सदर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर में शुरू हुआ तीन दिवसीय योग शिविर
Sadar, Varanasi | Jun 19, 2026 वाराणसी के मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी और त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महंत योगी रामनाथ महाराज और वीरेन्द्र नाथ उपाध्याय ने किया। शिविर में योग के माध्यम से स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।