देवास। देशभक्ति और जनसेवा के संकल्प को साकार करती देवास पुलिस का एक सराहनीय रूप नवरात्रि के दौरान टेकरी पर देखने को मिला। मां के दर्शन के लिए पहुंचे एक दिव्यांग श्रद्धालु को उतरने में परेशानी हुई, तो कोतवाली थाना प्रभारी टीआई शशिकांत चौरसिया ने आगे बढ़कर उनकी मदद की।
पुलिस की वर्दी को अक्सर सख्ती और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस वर्दी के पीछे एक संवेदनशील हृदय भी धड़कता है, जो जरूरत पड़ने पर आमजन का सहारा बनता है। टीआई शशिकांत चौरसिया की यह पहल बताती है कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी ही नहीं निभाती, बल्कि मुश्किल वक्त में लोगों के साथ खड़ी होकर मानवता की मिसाल भी पेश करती है।
देवास पुलिस के इस मानवीय और सेवाभावी रूप को सलाम!
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews