केकड़ी: राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय केकड़ी में क्षारसूत्र एवं पंचकर्म शिविर बना मरीजों के लिए राहत का केंद्र
Kekri, Ajmer | Jul 18, 2026 राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क पंचकर्म एवं क्षारसूत्र चिकित्सा शिविर में शनिवार को शाम 6 बजे तक पांचवें दिन 123 मरीजों ने उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लिया,जबकि 18 मरीजों का गहन पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से उपचार किया।उपचार के बाद मरीजों ने स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलने की बात कही।