कतरीसराय: वरीठ गांव से नशे की हालत में एक व्यक्ति को कतरीसराय पुलिस ने किया गिरफ्तार
कतरीसराय थाना पुलिस ने वरीठ गांव से नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने रविवार की दोपहर 2.45 बजे यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा मेडिकल जांच में अलकोहल सेवन की पुष्टि की गयी है जिसके बाद उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है.