रतनी फरीदपुर: फुसनुमा दुकान में आग से करीब 3 लाख की संपत्ति राख, सिलाई मशीन व मोपेड जला, पीड़ित परिवार ने सहायता का लगाया गुहार
जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत के सरैया बाजार में मंगलवार रात मो. अजहर मियां की फुसनुमा दुकान में अचानक आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग में सिलाई मशीन, लोन पर खरीदा मोपेड और ग्राहकों के कपड़े भी नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।