पूरनपुर: मोहनपुर जप्ती के निवासी दंपति एक साल से न्यायालय का स्टे लेकर काट रहे हैं तहसील परिसर के चक्कर
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मोहनपुर जप्ती की रहने वाली अनीता यादव पत्नी बादाम यादव ने बताया कि सास रुकमढ़ी देवी ने कृषि भूमि अपनी इच्छा से उसके नाम दानपात्र करा दिया था। पीड़िता के जेठ ने आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके बाद रुकमढ़ी देवी ने अपने बयान अनीता यादव के फेवर में देकर कृषि भूमि को उसके नाम पर दर्ज करा दिया था। उसके बाद भी जेठ कर रहा अवैध कब्जा।