किशनगंज: काली माटी सहरिया बस्ती में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण परेशान
किशनगंज (बारां) जानकारी बुधवार दोपहर 12 बजे मिली काली माटी सहरिया बस्ती में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। बस्ती में लगे ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के साथ ही हैंडपंप भी बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है।