पटना ग्रामीण: सीएम सम्राट चौधरी जेपी नारायण के आवास पर, कहा- पीएम मोदी महिलाओं को आरक्षण देकर दे रहे हैं मजबूती
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जयप्रकाश नारायण के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी। वहीं गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें मजबूती दे रहे हैं।