बसना: धान उपार्जन केंद्र जाड़ामुड़ा में धान खरीदी फर्जीवाड़ा मामले में समिति प्रबंधक व एक किसान के खिलाफ अपराध दर्ज
धान उपार्जन केंद्र जाड़ामुड़ा में धान खरीदी फर्जीवाड़ा मामले में समिति के प्रबंधक व एक किसान के खिलाफ ,विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए बसना पुलिस ने विवेचना प्रारंभ कर दी है । किसान के द्वारा मृत किसानों के रकबे को अपने रकबे में जुड़वा कर धान विक्रय किया गया है , वही समिति प्रबंधक के द्वारा बिना ऋण पुस्तिका देखें धान खरीदी की गई है ।