कानपुर: हरबंस मोहाल थाने की पुलिस ने महिला सहित तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
हरबंस मोहाल थाने की पुलिस ने महिला समेत तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे जानकारी दी की सहाब अहमद, शाह हुसैन और राबिया को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उपनिरीक्षक अमरदीप के नेतृत्व में तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।