कायमगंज: शमशाबाद ढाईघाट के पास गौरक्षक के पदाधिकारियों ने पशुओं से भरी पिकअप को पीछा करके पकड़ा, पुलिस को सौंपा
शमशाबाद में गौरक्षक के पदाधिकारियों को सूचना मिली। कि पशुओं से भरी एक पिकअप आ रही है। तभी ढाईघाट के पास बुधवार शाम लगभग 4 बजे पशुओं से भरी एक पिकअप को गौरक्षक के पदाधिकारियों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन पिकअप वाला हड़बड़ा गया। तभी लोगों ने पत्थरबाजी करके पिकअप को रुकवा लिया। गौरक्षक के पदाधिकारियों ने पुलिस को बुलाकर पशुओं से भरी पिकअप को सौंप दिया।