धौलपुर: फरारी खत्म: 2 साल से फरार ₹20 हजार का इनामी हत्यारा गुजरात से गिरफ्तार, DST और कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे और पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे ₹20 हजार के इनामी आरोपी को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम (DST) और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी अमरदास उर्फ अमृतदास पुत्र म