पटना ग्रामीण: मेहंदीगंज थाना क्षेत्र से 48 पुड़िया गंज के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मेहंदीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम 7:52 पर मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि मेहंदी गंज थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध छापेमारी की गई जिसमें 48 पुड़िया गांजा और 27500 नगद के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।