बड़ौत: सपाटे लगाते हुए कांवड़ लेकर बड़ौत पहुंचे कांवड़िया ने युवाओं को नशे के प्रति किया जागरूक, 350 किमी का सफर करेंगे तय
Baraut, Bagpat | Jul 5, 2025 बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग पर बड़ौत के पास से गंगाजल लेकर आया सपाटे लगाते हुए शिवभक्त कांवड़िया आकर्षण का केंद्र बना रहा। शनिवार सुबह बड़ौत से गंतव्य के लिए प्रस्थान करते समय कांवड़िया ने बताया कि देश के युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए कांवड़ उठाई है। बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है।