गुना नगर: हड्डीमील: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त फरार, निजी अस्पताल पर वसूली का आरोप
गुना के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में हड्डीमील के पास ट्रैक्टर की टक्कर से 26 वर्षीय संजीव अहिरवार की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था, जो हादसे के बाद फरार हो गया। परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज के नाम पर भारी रकम वसूलने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।