शिवपुरी नगर: तुलसीनगर में व्यक्ति ने पड़ोसी पर लगाया पेड़ काटने से रोकने पर मारपीट कर धमकी देने का आरोप, एसपी से की शिकायत
कैलाश शाक्य पुत्र केवलियाराम शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया उसके घर के बाहर 40 से 50 वर्ष पुराना नीम का पेड़ लगा हुआ है एवं उसका पड़ोसी दयाराम कुशवाह मकान का निर्माण कर रहा है। जिसके चलते वह उस पेड़ को बिना परमिशन के काट रहा था। जिसका उन्होंने विरोध किया तो दयाराम द्वारा उन्हें गाली गलौज कर धमकी दी गई। जिसकी शिकायत करने वह देहात थाने गए पर सुनवाई नहीं हुई।