शिवपुरी नगर: पड़ोरा में तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
धामनटुक में रहने वाले दीपक धाकड़ पुत्र रामकुमार धाकड़ मैं जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने गांव के ही दो अन्य साथियों के साथ बाइक से खेरी गांव से धामनटुक जा रहे थे। तभी कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ोरा पर उनकी बाइक में तेज रफ़्तार अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।