मुख्यमंत्री Nayab Saini के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ग्रामीण विकास, शिक्षा और जनकल्याण को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज #Panchkula में आयोजित राज्य स्तरीय “सशक्त पंचायत समारोह” में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने पंचायती राज संस्थाओं को ग्रामीण विकास कार्यों के लिए ₹1,056 करोड़ से अधिक की राशि जारी की। साथ ही प्रदेश के 179 गांवों की फिरनियों पर स्थापित एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना का उद्घाटन तथा 17 जिलों में स्थापित 350 अटल पुस्तकालयों का लोकार्पण किया। ये पहलें गांवों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा, ज्ञान और सामाजिक जागरूकता को भी नई दिशा प्रदान करेंगी।
इसके अतिरिक्त विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ₹2,697 करोड़ की सहायता राशि प्रदेश के लाखों लाभार्थियों के खातों में सीधे हस्तांतरित की गई, जो सरकार की पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली का प्रमाण है।
हरियाणा सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। अंत्योदय, सुशासन और समग्र विकास की भावना के साथ प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बनाने की दिशा में नायब सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर Krishan Lal Panwar Krishan Bedi, Mahipal Dhanda, Arvind Sharma, Rao Narbir Singh, Shruti Choudhry, Rekha Sharma, Gyan Chand Gupta, Banto Kataria, Ajay Mittal एवं Shyam Lal Bansal सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Thanesar, Kurukshetra | Jun 9, 2026