मढ़ौरा: बरदहियां कुंवर टोला के बगीचे में युवक की हत्या, प्राथमिकी दर्ज
Marhaura, Saran | May 18, 2026 थानाक्षेत्र के बरदहियां कुंवर टोला स्थित बगीचा में हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए सोमवार की सुबह ग्यारह बजे से कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक बिट्टु राम के माता मंझरिया देवी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गयी है।