बोध गया: बोधगया सीएचसी में नौकरी के नाम पर युवक से ₹30,000 की ठगी, फर्जी नियुक्ति का हुआ खुलासा
Bodh Gaya, Gaya | Jul 29, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. सरफराज हुसैन ने बुधवार की सुबह 10 बजे बताया कि आरोपी ने खुद को सीएचसी में कार्यरत बताते हुए पंजीयन काउंटर पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके नाम पर नकद 30 हजार रुपये, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज ले लिए।