सासनी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए सासनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Sasni, Hathras | May 4, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी चलाते हुए जय श्री राम व भाजपा के समर्थन में जमकर नारीबाजी की।