सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड में 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगा विशेष शिविर
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरा होने पर विशेष शिविर आयोजन की कड़ी में मंगलवार को सूरजगढ़ा प्रखंड में 40 स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपराह्न 12:30 बजे शिविर में प्रसव पूर्व जांच के लिए गर्भवती महिलाओं की भीड़ देखी गई. यहां अपराह्न 1:30 बजे तक 70 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई.