बांके बाज़ार: गया: लुटुआ थाना क्षेत्र के जंगल से दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस व CRPF की संयुक्त कार्रवाई
गया पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लुटुआ थाना क्षेत्र के कुआरा पहाड़ी के समीप जंगल में छिपाकर रखे गए दो देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार रखने वालों और हथियार तस्करों के विरुद्ध लगातार छापेमारी