पवई: पवई क्षेत्र की समस्याओं पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक
Pawai, Panna | Oct 18, 2024 पवई जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत लगातार मिल रही विभिन्न समस्याओं जैसे किसानों को समय पर खाद का न मिलना,खाद भंडारण में कमी, गांवों में बिजली विद्युत ट्रांसफार्मर जले होने से विद्युत आपूर्ति न होना आदि समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहनी आनंद मिश्रा ने विभिन्न विभागों अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली।