पवई: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे पवई के खिलाड़ी, हुए रवाना
Pawai, Panna | Oct 16, 2024 संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पवई के खिलाडिय़ों ने अपने बलबूते पर खेल में अपना जौहर दिखाया एवं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। चयनित खिलाड़ियों ने नया सवेरा, नई उड़ान खेल अकादमी पवई को अपनी सफलता का श्रेय दिया।