मंडला: नेवसा भपसा के ग्रामीण पथरीली घाटी लांघकर पानी लाने को मजबूर, कलेक्टर से की शिकायत
Mandla, Mandla | Jun 9, 2026 जनपद पंचायत भुआ बिछिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नेवसा भपसा के ग्रामीण इन भीषण गर्मी के दिनों में पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। मंगलवार को एक बजे जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम भपसा और बसनिया में नल-जल योजना के तहत करीब 1 साल पहले सम्पवेल का निर्माण कर लिया गया था। वहीं लगभग 4 महीने पहले बोरिंग और पाइपलाइन बिछ गई है