झुंझुनू: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनू के केशव आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में सभा को किया संबोधित
गुरुवार को 12:00 बजे के आसपास राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनू की केशव आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में एक सभा को संबोधित किया,हम आपको बता दें कि झुंझुनू के भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन सभा का आयोजन किया, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भाजपा के कई उच्च स्तर के नेताओं ने शिरकत की है।