झुंझुनू: झुंझुनू के रोड नंबर तीन पर तेज गति से चलता हुए एक थ्री व्हीलर टेम्पो पलटा, टला बड़ा हादसा
बुधवार दोपहर 1:00 के आसपास झुंझुनू के रोड नंबर 3 पर सड़क हादसा हो गया,जानकारी के अनुसार रोड नंबर 3 पर तेज गति से चलता हुआ एक टेंपो सड़क पर ही पलट गया गनीमत रही आगे पीछे कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था, टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया मगर टेंपो चालक सुरक्षित बच गया, लोगों की भीड़ जमा हो गई और टेंपो को सड़क पर से हटाया गया।