झुंझुनू: राजस्थान में एसओजी बनकर यूपी की गैंग ने लूटने का प्रयास किया, नाकाबंदी तोड़कर भाग रही गैंग को कोलिंडा रोही में पकड़ा गया
राजस्थान में एसओजी बनकर यूपी के चोरों को लूटने का प्रयास करने वाली यूपी की एक गैंग को झुंझुनूं जिले की बिसाऊ पुलिस ने डिटेन किया है। नाकाबंदी तोड़कर भाग रही गैंग को झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी के निर्देशन में बिसाऊ पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए कोलिंडा रोही में पकड़ लिया है। बिसाऊ थानाधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर 12-1 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली थी।