लखीमपुर: शहर के जीआईसी ग्राउंड के सामने खाली पड़े प्लाट में घास फूस में लगी भीषण आग,दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के जीआईसी ग्राउंड के सामने खाली पड़े प्लाट मे घास फूस में आज भीषण आग लग गई थी। आग लगने से अपरा तफरी मच गई थी। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। गनीमत रही कोई भी जनहानि नहीं हुई है।