लखीमपुर: ममरी-अजान रोड पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कथावाचक की हुई मौत, पीएम हाउस पहुंचे परिजन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ममरी अजान रोड के पेट्रोल पंप के पास की है। जहां बाइक सवार करीब 55 वर्षीय कथावाचक रामनरेश यादव पुत्र खिवराज सिंह यादव को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें कथावाचक रामनरेश यादव की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जा रहा है।