लखीमपुर: ओयल चौकी क्षेत्र लखीमपुर सीतापुर रोड पर जुआं को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी जिले के खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओयल चौकी क्षेत्र के लखीमपुर सीतापुर रोड पर आज जुआं को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट होते हुए किसी ने वीडियो बनाकर आज सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मारपीट के दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे आरोपियों को हिरासत में लिया है।पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।