लखीमपुर: प्राथमिक विद्यालय बसहा भूड़ में छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर लगाया गाली देने का आरोप, मिड-डे मील की दाल में निकले कीड़े
ब्लॉक फूलबेहड़ के बसहा भूड़ प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने प्रधानाध्यापक दीपक सक्सेना के सामने ही आरोप लगाते हुए बताया की प्रधानाध्यापक दीपक सक्सेना छात्राओं को बद्दी बद्दी गालियां देते हैं और उनके बाल नोचते हैं। मिड डे मील की बनी दाल में कीड़े निकालने का मालमा सामने आया है।