लखीमपुर: चुनाव आचार संहिता की खुले आम उड़ाई जा रही धज्जियां जिला पंचायत कार्यालय की दीवार पर बनाई गई पेंटिंग जस की तस
लखीमपुर खीरी जिले में आगामी लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। चुनाव आचार संहिता लगे हुए करीब 72 घंटे होने को है। पुलिस प्रशासन का ध्यान सरकारी कार्यालय की दीवार पर अभी तक नहीं गया है। एडीएम कार्यालय के पास बने जिला पंचायत कार्यालय की दीवार पर बीजेपी के द्वारा चुनाव को लेकर बनाई गई पेंटिंग जस की टस तस्वीर बनी हुई है।