मूनाकोट में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर में 164 मरीजों की जांच
पिथौरागढ़ के मूनाकोट में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 164 लोगों की जांच हुई, जिसमें 23 के चेस्ट एक्स-रे, 52 के रक्तचाप व ब्लड शुगर की जांच शामिल थी। शिविर में निःशुल्क परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।