केरसई: बरटोली गांव में अच्छी बारिश अच्छी फसल की कामना को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से किया सरना पूजा
सिमडेगा के बरटोली गांव में रविवार को 1:00 बजे अच्छी बारिश अच्छी फसल की कामना को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सरना पूजा किया। इस दौरान गांव के बैग के द्वारा विधिवत पूजा कर गांव में अच्छी बारिश और अच्छी फसल और निरोग गांव की कामना की। इस मौके पर बलि प्रथा के तहत बाली दिया गया और इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही।