लोहरदगा: लोहरदगा जिला के कई क्षेत्रों में आसमानी आफत , तेज बारिश के साथ गिरे ओले
लोहरदगा जिला अंतर्गत कई क्षेत्रों में 14 फरवरी 2024 को संध्या 6:00 बजे, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। किस्को प्रखंड क्षेत्र के नारी नावाडीह तिसिया कसयाडिह स्थित खेतों में पानी भर गया. खेतों में गेहूं की फसल मटर टमाटर प्याज आदि सब्जियां खास करके गेहूं की फसल भी पानी में भीग जाने की वजह से खराब होने की स्थिति में आ गई है।