लोहरदगा: लोहरदगा में 2 हजार से अधिक स्थानों पर हुई मां सरस्वती की पूजा
लोहरदगा में 2 हजार से अधिक स्थानों पर ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा विधि विधान से की गई। मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला महाविद्यालय में भी आस्था और भव्यता के साथ माता की पूजा अर्चना की गई । पूजा अनुष्ठान कॉलेज के संस्कृत के प्राध्यापक अवध किशोर मिश्रा ने संपन्न कराया। सरस्वती पूजा को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी माहौल भक्तिमय बना रहा।