डोलरिया: विधायक की अनुशंसा पर भीलाखेड़ी में सीसी रोड निर्माण के लिए ₹3 लाख स्वीकृत
भीलाखेड़ी में मुख्य मार्ग डोलरिया से ग्राम पंचायत की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। मंगलवार को जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय नर्मदापुरम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोलरिया विधायक प्रेमशंकर वर्मा की अनुशंसा पर सड़क निर्माण कार्य के लिए यह राशि स्वीकृत हुई है।