बरहेट: पचकठिया बाजार स्थित सीएसपी में दिनदहाड़े साढे तीन लाख की छिनताई, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस।
बुधवार के सुबह पचकठिया बाजार स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र में करीब 3.50 लख की छिनताई की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई ।घटना में दो अज्ञात अपराधी CSP संचालिका के पति से नगदी लेकर फरार हो गए ।अपराधी पल्सर बाइक में सवार होकर पहुंचे थे। घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर रही है।