मंझनपुर: बल्लोपुर गांव में पानी भरने के विवाद में पड़ोस के दबंग ने महिला व उसके देवर के साथ की मारपीट, पुलिस से शिकायत
करारी कोतवाली क्षेत्र के बल्लोपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने करारी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति की 5 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। तब से उसके पड़ोस के रहने वाले दबंग आए दिन गाली गलौज व प्रताड़ित करते हैं। इसी तरह 16 फरवरी को दोपहर में दबंग ने बुरी-बुरी गालियां देते हुए मारा पीट तथा जब देवर ने मना किया तो उसे भी दबंग ने थप्पड़ों से पीटा।