मानसी: आवास बोर्ड में क्रिकेट खेलने के दौरान गिरकर किशोर हुआ घायल ,सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
Mansi, Khagaria | Apr 24, 2024 खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के आवास बोर्ड में बुधवार को क्रिकेट खेलने के क्रम में गिरकर एक किशोर घायल हो गया। आनन फानन में घायल किशोर को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां घायल किशोर का इलाज किया जा रहा है। घायल किशोर की पहचान राजकिशोर यादव के पुत्र आदित्य राज के रुप में हुई है। वह अपने रिश्तेदारो के यहां आवास बोर्ड आया हुआ था।