मानसी: शहरबन्ना से पुलिस ने देसी कट्टे के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार ,भेजा गया न्यायिक हिरासत में
Mansi, Khagaria | Apr 23, 2024 भरतखंड थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के शहरबन्ना से एक बदमाश को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान शहरबन्ना निवासी गुजो मुनि के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी एक शादी समारोह में कट्टा से फायरिंग कर दहशत फैला रहा था। जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।