मानसी: भगत टोला में शराब पी के गाली गलौज करने का विरोध करने पर महिला को मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
Mansi, Khagaria | Apr 19, 2024 खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के भगत टोला में शराब पीके गाली गलौज करने के विरोध करने पर एक महिला को मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान भगत टोला के दीपा कुमारी के रूप में की गई है। वहीं पर घायल दीपा कुमारी ने बताई कि मेरे बगल के ही शराब पी के गाली गलौज कर रहा था।