मानसी: कन्या मध्य विद्यालय खुटिया में स्कूल शिक्षक पर चलाई गोली, आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में
Mansi, Khagaria | Apr 15, 2024 जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय खुटिया में सोमवार को शिक्षक के ऊपर गोली फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि गोलीबारी की घटना में शिक्षक बाल बाल बच गए। गोली चलाने वाले आरोपी एक शिक्षिका का पति बताया जा रहा है। सूचना पर मानसी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।