जहानाबाद: पटरी पर सो रही महिला पैसेंजर ट्रेन से कटी, सर धड़ से अलग, इलाके में सनसनी
जहानाबाद के राजा बाजार पुल के पास बुधवार शाम रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना गया की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला खुद पटरी पर लेट गई थी, जिससे मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। सूचना पर नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद और रेलवे थाना प्रभारी दीपनारायण सिंह मौके पर पहुंचे।