नैनपुर: एसडीएम ने ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल में एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक
अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष ठाकुर की उपस्थिति में सोमवार 2:00 बजे ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव चावला सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उन्हें एचपीवी वैक्सीन के महत्व लाभ और स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी।