लोहरदगा: लोहरदगा के नवनियुक्त उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार की अपील, वोटर लिस्ट से नाम कटने की अफवाहों पर न दें ध्यान
लोहरदगा: जिले के नवनियुक्त उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना उचित कारण और निर्धारित प्रक्रिया के किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा।