सहारनपुर: सर्किट हाउस में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की अध्यक्षता में 'डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रिसिटी कमेटी' की बैठक हुई
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की अध्यक्षता एवं महापौर डॉ0 अजय सिंह, विधायक नगर राजीव गुम्बर, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, विधायक बेहट उमर अली खान, विधायक सहारनपुर देहात आशु मलिक, एमएलसी शाहनवाज खान, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार में मंगलवार शाम 4:00 बजे ‘‘डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रिसिटी कमेटी’’ की समीक्षा बैठक आहूत की गयी।