हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल फसल सर्वेक्षण, एग्रीस्टेक पोर्टल एवं लंबित बकेट क्लेम प्रकरणों की समीक्षा करते हुए किसान हित में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
उन्होंने सितंबर माह तक डिजिटल फसल सर्वेक्षण पूर्ण करने, सर्वेयरों की संख्या बढ़ाने तथा सक्रिय सर्वेयरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पटवारियों को सर्वेयरों के साथ मौके पर जाकर फसल सर्वेक्षण का सत्यापन एवं लंबित सर्वेक्षणों का अनुमोदन प्राथमिकता से करने कहा।
कलेक्टर ने एग्रीस्टेक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने और लंबित बकेट क्लेम प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने पर जोर दिया। धान के साथ कोदो, कुटकी, अरहर, कपास, सोयाबीन, तिल, रागी सहित अन्य फसलों का भी डिजिटल सर्वे किया जाएगा, ताकि पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
किसान पंजीयन और डिजिटल सर्वेक्षण में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
#Durg #AgriStack #DigitalCropSurvey #PMFBY #किसान_हित